वो जादू चला रही है
---------गीत-------------
वो जादू ....चला रही है..
मुझको दीवाना बना रही है-2
सुर्ख होंठो मे लाली तेरे कजरारे नैन।
माथे बिंदिया चमकती सुलझी है बैन।
~गोरे गालो पे तिल, कहर ढा रही है,
~मुझको दीवाना बना रही है-2
हरी चुड़ियाँ हाथो पे जब खनकतीं है।
रिझाती मेरे मन को ऐसे धुन बजती है।
~चाल हिरनी जैसे चला रही है,
~मुझको दीवाना बना रही है-2
काली नागन सी झुलती तेरे लंबे बाल।
ले गगरी कमरिया पे लचकती चाल।
~वो हाथो पे रंग हिना चढ़ा रही है
~मुझको दीवाना बना रही है-2
पवन नेताम 'श्रीबासु'
सिल्हाटी, स/लोहारा,कबीरधाम(छ.ग.)
संपर्क-9098766347
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें