हे राम दाता राम

                  हे राम...

हे राम दाता राम ..हे राम विधाता राम।
हे राजाराम दयालु सुन लो न तु मेरी पुकार,
मै अभागा इस दुनिया मे चरण मे ले के तार।
हे राम..

न मै ज्ञानी पंडित हूँ प्रभु  , न मुझमे चतुराई।
न मै पूजा पाठ को जानू, मुझमे सारी बुराई।
करू वर्णन जग तेरो महिमा-2 दे विद्या भण्डार..

सुना हूँ तेरी चरण कि प्रभु जी, महिमा है आपार।
शरणागत  को लेते   शरण मे,  करते  बेड़ा  पार।
वही चरनन की दास बनालो-2 कर दो भव से तार..

                   पवन नेताम 'श्रीबासु'
    सिल्हाटी, स.लोहारा, कबीरधाम(छ.ग.)
                     {12/08/2018}

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुलसी विवाह

किसान और टमाटर