खूं के आंसू रूलाया न कर
खूं के आँसू मुझको रूलाया न कर।
इस तरह मुझको याद आया न कर।
सामने मेरे डोली तेरी उठने लगी,
इस तरह अर्थी मेरी उठाया न कर!
जमाने से दाश्ता हमारी मिट जायेगी,
इस तरह ऐसे खत को जलाया न कर!
राह मे तेरी फूल हम बिछाते रहे,
तू कांटे बिछाकर बुलाया न कर!
दर्दे गम की तू मुझको दरिया दे गई,
इस तरह तड़पा मुस्कुराया न कर!
बेखुदी की सारी हद खुद पार कर गई,
बेवफा कहके मुझको बुलाया न कर।
पवन नेताम 'श्रीबासु'
सिल्हाटी,कबीरधाम (छ.ग.)
संपर्क- 8770679568
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें