फिल्टर पानी
फिल्टर पानी कल मैं एक नई परम्परा से परिचित हुआ। मैं अपने दोस्त के छोटे भाई जिसके होने वाली जीवन साथी को पैसा पकड़ाने/ रिश्ता तय करने गए थे। उस लड़की व उनके परिवार को ये लोग पहले देखकर आ चुके थे और लड़की पक्ष भी लड़के के घर दिखाई हो चुका था। अब लड़के पक्ष से सहपरिवार जा कर लड़की को पैसा पकड़ाना अर्थात् रिश्ता तय करना तथा विवाह का दिन तिथि भी तय करना था। लड़के पक्ष से हम लोग छः गाड़ी दस सीटर लगभग पैंसठ लोग थे तथा लड़की पक्ष से लगभग बीस-पच्चीस लोग थे। लड़की को सभी के बीच बुलाया गया कुछ पूछताछ क्योंकि पूछने-जानने का मामला पहली बार में हो चुका था। तत्पश्चात सभी का चरण वंदन सभी ने अपने इच्छानुसार लड़की को पैसा दिये। नारियल, मिठाई वितरण हुआ विवाह की दिन तिथि तय हुआ। अब संध्या भोजन का समय था सभी को बैठाया गया,पत्तल पुड़ी पापड़ परोसें गए इसमें कुछ बच्चों की सहभागिता थी फिर एक वरिष्ठ व्यक्ति बड़े पात्र (पानदान जैसा) में डिस्पोजल ले के आया जो आधा भरा था पंक्ति सह सबको पूछते बांटते आया उनका पूछना था 'फिल्टर पानी, फिल्टर...