भाईचारा कह-कह,देश को जो खा रहे
राम और कृष्ण वाला,पावन ये देश जहाँ,
आतंक का कुछ लोग,जहर फैला रहे !
दुनिया को शांति वाला,मिलता संदेश जहां
उस पावनी धरा को,पाप से लजा रहे!
जिस मां ने पाला पोसा,इनको दुलार दिया
आँचल में उसके ही,आग है लगा रहे!
वध करो सारे कालनेमियों का ढूँढ़-ढूँढ़
भाईचारा कह-कह,देश को जो खा रहे!!
पवन नेताम श्रीबासु
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें