खूं के आँसू मुझको रूलाया न कर
खूं के आँसू मुझे रूलाया न कर।
इस तरह मुझे याद आया न कर।
सामने मेरे डोली तेरी उठने लगी,
इस तरह अर्थी मेरी उठाया न कर!
इस तरह अर्थी मेरी उठाया न कर!
जमाने से दाश्ता हमारी मिट जायेगी,
इस तरह खत को जलाया न कर!
इस तरह खत को जलाया न कर!
राह मे तेरी फूल हम बिछाते रहे,
तू कांटे बिछाकर बुलाया न कर!
तू कांटे बिछाकर बुलाया न कर!
दर्दे गम की तू मुझको दरिया दे गई,
इस तरह तड़पा मुसकुराया न कर!
इस तरह तड़पा मुसकुराया न कर!
बेखुदी की हद खुद पार कर गई,
बेवफा कहके मुझे बुलाया न कर।
बेवफा कहके मुझे बुलाया न कर।
पवन नेताम 'श्रीबासु'
सिल्हाटी, कबीरधाम (छग)
सिल्हाटी, कबीरधाम (छग)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें