मनाने कौन आएगा
गज़ल
*******************************
मोहब्बत की कहानी, सुनाने कौन आएगा!
दिले नादां पे एतबार, जताने कौन आएगा!
क्या नही जानते आज हम खफा हैं खुद से
गर तुम्ही रूठ जाओगे मनाने कौन आएगा!
तुम नही मगर एक दिन मौत आएगी जरूर,
फिर तेरे दयार मे आसूँ बहाने कौन आएगा!
अगर एतबार ए वफा देखे तो बेवफा हो तुम,
कल तुम्हें मकाम ए वफा बताने कौन आएगा!
हो जाओगे जिस वक्त सूकूनो चैन से बहूत दूर,
उस वक्त मेरे तुम्हें बाहो मे सूलाने कौन आएगा!
पवन नेताम 'श्रीबासु'
सिल्हाटी, स/लोहारा,कबीरधाम (छ.ग.)
संपर्क-9098766347
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें