पाकिस्तान

वाह रे पाकिस्तान तुझे मै अपना दूध पिलाया था।
समरसता के राहो पर मै तुझे चलना सिखाया था।।

माँ तो माँ होती है अब तू बेटा बनकर भूल गया।
गद्दारी  मक्कारी  के  फांसी  पर  तू  झूल गया।।

हिन्द का छोटा टुकड़ा तू हिन्द से ही इठलाता है।
सीखा है जिससे देखना उसे लाल आँखे दिखाता है।।

जनम से हम तो सीधे है टेड़े मे तुझे ललकारेंगे।
तेरे ही  गोली से गद्दार  तुझको  ही हम मारेंगे।।

याद करो सन् संतावन की उन क्रांति कालो को।
मुह तोड़ी अंग्रेजों की उन भारत माँ के लालो को।।

अब आजा हमारी गोदी मे बेटा बना हम लाएड़ेंगे।
वरना तेरे ही सीने मे हम खोद तिरंगे गाड़ेंगे।।

               पवन नेताम 'श्रीबासु'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुलसी विवाह

किसान और टमाटर