हिन्दी दिवस पर कविता


हिन्दी पढ़ें,हिन्दी लिखें, हिन्दी ही नित बोलें । 
मन की अपनी भावना को, शब्दों में पिरो लें । 

राज-काज सम्पर्क की, यही है भाषा-बोली,
कर के साहित्य-सृजन,गठरी चितवन की खोलें । 

 है मातृभाषा हमारी ,यह जननी के समान, 
 गरिमा को इसकी,विदेशी भाषा से न तौलें । 

देती है यह संदेश, प्रेम और सद्भाव का, 
सुषुप्त चेतना ,चोट कर धड़कन को टटोलें । 

करें पराजित दुश्मन को, वाद में शब्द बाणों से,
आन्दोलनों में भी हुँकार भर वीर- रस घोलें ।

सीखें और करें सम्मान, सभी भाषाओं का,
पर हिन्दी -भाषा बोलने से, कभी न मन डोलें ।

बहुत-बहुत शुभकामना हिन्दी-दिवस पर सबको,
मन वचन कर्म से ‘दशरथ’,बस हिन्दी के ही हो लें।
  
      दशरथ सिंह भुवाल
 सोनपांडर, भिलाई छत्तीसगढ़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

तुलसी विवाह

किसान और टमाटर